खैरथल
जिला कांग्रेस कमेटी का सेव डेमोक्रेसी मार्च आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में 7 अक्टूबर 2026 को खैरथल में जिला कांग्रेस की ओर से डां भीमराव अंबेडकर अम्बेडकर चौक से जिला मुख्यालय तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया लोकतंत्र बचाओ मार्च 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे डां भीमराव अंबेडकर चौराहे से जिला कलेक्टर आफिस तक निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे


