बरेली

जोनल एथलेटिक्स में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज का दबदबा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली / रिठौरा। नवाबगंज के जेपीएन इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

बालक वर्ग अंडर-17 में –

अनिक शर्मा ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। मोहम्मद आमिर ने 1500 व 3000 मीटर में पहला स्थान पाया, देवेंद्र 3000 मीटर में दूसरे स्थान पर रहे। सनी ने लांग जंप और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, जितेंद्र जैवलिन में द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग अंडर-14 में –

शाहे उम्मय ने 400 व 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनक यादव ने 200 व 400 मीटर में द्वितीय और सोनम ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया।

खेल शिक्षक राजेश कुमार गंगवार ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

इस उपलब्धि पर प्रबंधक शुभम पटेल, पूर्व प्रबंधक सुबोध कुमार और प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह ने विजयी खिलाड़ियों व खेल शिक्षक को बधाई दी और जल्द सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। इस दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त राजपाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. हरमीत सिंह, कुसुम गंगवार, ब्रजेश शर्मा, वरुण वर्मा, ब्रजेश गंगवार, डॉ. राजेश कुमार गंगवार, डॉ. सर्वेश कुमार, रामसिंह, मुरारीलाल, सुरेश, लोकेश कुमार, रमेश चंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button