बरेली

त्योहारों पर शांति व्यवस्था हर नागरिक की जिम्मेदारी: जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्व दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति सभागार में हुई।
बैठक में थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों ने खराब सड़कें, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश –
बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा,डीजे पर अशोभनीय गाने और रामलीला में अशोभनीय नृत्य पर सख्ती होगी, निर्धारित ध्वनि से अधिक आवाज पर कार्रवाई
– रावण के पुतले सुरक्षा मानकों के अनुसार ऊंचाई के बनेंगे
– रावण दहन स्थलों पर बैरिकेडिंग और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
– दुर्गा पूजा पंडालों में अग्निशमन मानकों की जांच और फायर टेंडर की व्यवस्था रहेगी
– मंदिरों और मंदिर मार्गों की साफ-सफाई होगी, झूलों के लिए अनुमति जरूरी
– 10 अक्टूबर से विद्युत विभाग का कंट्रोल रूम शुरू होगा, सभी विभाग गड्ढे और लटकते तार ठीक कराएंगे
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा।
बैठक में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम नगर अविनाश त्रिपाठी, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर, अपर नगर आयुक्त सहित सभी एसडीएम और सीओ मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button