बरेली

राजश्री आयुर्वेदिक संस्थान में हेपा-गैस्ट्रो कॉन्फ्रेंस-26 का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आरोग्य भारती के ‘एक राष्ट्र एक चिकित्सा पद्धति’ अभियान के तहत हेपा-गैस्ट्रो कॉन्फ्रेंस-26 का आयोजन हुआ। आयोजन राजश्री संस्थान व गट्टूमल फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ।
दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अतुल वार्ष्णेय (सदस्य, भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष मंत्रालय), विशिष्ट अतिथि डॉ. सुदीप सरन (निदेशक, सरन हॉस्पिटल), रवि गट्टूमल अग्रवाल, चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल व प्रबंध निदेशक इंजी. रोहन बंसल ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. वार्ष्णेय ने कहा आरोग्य भारती आयुर्वेद, योग व आधुनिक चिकित्सा को एक मंच देता है। डॉ. सुदीप सरन ने फैटी लीवर से बचाव पर मार्गदर्शन दिया। सेमिनार में डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता (राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, दिल्ली), डॉ. दुष्यंत गुप्ता, डॉ. रजनीश वार्ष्णेय, डॉ. शांतुल गुप्ता व डॉ. दिनेश विश्वास ने यकृत व पाचन रोगों पर व्याख्यान दिया। करीब 500 प्रतिभागी शामिल हुए।
आयोजन में रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, डॉ. पुनीत शर्मा, डॉ. सुमिता सिंह, डॉ. अंकित चांडक का सहयोग रहा। आभार प्राचार्य डॉ. सुभाष रावत ने व संचालन डॉ. स्वतंत्र गुप्ता ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button