बरेली
फरीदपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुद्देशीय शिविर का दूसरा दिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
फरीदपुर, बरेली। विकास खंड फरीदपुर प्रांगण में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत पांच दिवसीय बहुद्देशीय सेवा शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ रविवार, 5 अक्टूबर को अतिथियों ने फीता काटकर किया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती सुभाषिनी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आंवला ओमवीर गुर्जर, अमिताभ सिंह और ब्लॉक प्रमुख फरीदपुर श्रीमती सोनम ग्वाल ने किया।
अतिथियों ने राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद, स्वरोजगार, श्रम रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, बाल विकास, विद्युत, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, लघु सिंचाई, सेवायोजन आदि विभागों के 24 स्टॉलों का भ्रमण किया और सभागार में जनता को संबोधित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, कृषि मिनी किट सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशन में संपन्न हुआ। सभी विभागों ने अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह शिविर 9 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें लाभार्थियों का तत्काल पंजीकरण और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है।




