बरेली
थाना इज्जतनगर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर बनकर नकली दवाएं बेचने वाले 2 को पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने राजीव एन्क्लेव कॉलोनी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए खुद को डॉक्टर बताकर नकली दवाएं बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीरउद्दीन पुत्र अकीलउद्दीन निवासी देवरनियां और यूसुफ पुत्र इस्लाम निवासी बड़ी बिहार के रूप में हुई है, जबकि उनका साथी इलियास खान पुत्र इस्लाम मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इंस्टाग्राम पर “हर्बल हैंड जड़ी-बूटी” नाम से आईडी बनाकर भ्रामक विज्ञापन कर नकली दवाएं बेचते थे।
इस संबंध में थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 0952/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, व0उ0नि0 धर्मेंद्र विश्नोई, उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।




