झुंझुनू
जाखड़ ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के सिंघाना में पुराना बस स्टैंड पर प्रतिष्ठित शॉप जाखड़ इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर हजारी लाल जाखड़ द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण, ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा एवं सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने समाजसेवी जाखड़ का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी हजारी लाल जाखड़ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचे शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


