साहेबगंज
राजमहल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में गरजे उपाध्यक्ष मारूफ उर्फ गुड्डू,शहर के 7अहम मुद्दों पर रखीं जोरदार मांगें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू ने शहर से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।उन्होंने श्मशान घाट से लेकर त्योहारों की तैयारी और कर्मचारियों के वेतन तक के मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान खींचा,उपाध्यक्ष ने बोर्ड के समक्ष7सूत्री मांग पत्र रखा और जल्द समाधान की मांग की है।जिसमें (1)मधुसूदन कॉलोनी श्मशान घाट का जीर्णोद्धार श्मशान घाट में पर्याप्त रोशनी, पेयजल और अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए।(2)नगर पंचायत के सभी सरकारी वाहनों के परिवहन कागजात दुरुस्त किए जाएं और जर्जर हो चुके वाहनों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।(3)नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से DTO साहिबगंज और RTO दुमका को पत्र लिखकर राजमहल परमिट से चल रही बसों की पूरी जानकारी ली जाए,ताकि भविष्य में उन सभी बसों का परिचालन राजमहल अंतरराज्यीय बस अड्डा से सुनिश्चित हो सके।(4) नमामि गंगे घाट सहित सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की जाए।(5)आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को देखते हुए नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों,सफाई कर्मियों और आकांक्षा इंटरप्राइजेज के सफाई कर्मियों का लंबित वेतन भुगतान जल्द कराया जाए।(6)दुर्गा पूजा और छठ को लेकर सभी पूजा पंडालों के आसपास विशेष साफ-सफाई,गंगा के जलस्तर को देखते हुए छठ घाटों की सफाई,मरम्मती और पानी में बैरिकेडिंग की व्यवस्था त्योहार से दो दिन पहले ही पूरी कर ली जाए,(7)ऐतिहासिक सिंघी दलान भवन का रंग-रोगन,साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कराया जाए,ये सभी सातों मांगे मांगी गई है।



