साहेबगंज
मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 05 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है,इसी क्रम में आज सदर अस्पताल साहिबगंज के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान एवं साहिबगंज नोडल पदाधिकारी डॉ किरण माला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।आगे कार्यक्रम के दौरान डॉ.अर्शी खानम ने वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सभी से आपसी सहयोग और संवेदनशील व्यवहार के साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मरीजों एवं उनके परिजनों,अटेंडेंट्स का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज केवल बीमारी से नहीं,बल्कि अपनी चिंताओं, तनाव और भावनात्मक परेशानियों से भी जूझ रहा हो सकता है।ऐसे में हमारा अच्छा व्यवहार,धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनना,सम्मान देना और सकारात्मक सहयोग देना उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।वही कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल मानसिक स्वास्थ्य टीम की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।यदि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ,मानसिक स्वास्थ्य टीम और अन्य कर्मचारी मिलकर संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से कार्य करें,तो मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ बेहतर मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया जा सके।वही मौके पर डॉ.अर्शी खानम,डॉ.तबरेज आलम,डॉ. भारती,डॉ.सागरिका,डॉ.आशुतोष,डॉ. स्नेहा, डॉ.झूही,पैरामेडिकल स्टाफ,मानसिक स्वास्थ्य टीम तथा सिविल सर्जन कार्यालय से अमित कुमार,पीटर सोरेन, राजीव पॉल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



