गोमिया थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
पूजा सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से सोमवार को गोमिया थाना में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने किया। बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनाने, डीजे ऊंची आवाज में नहीं बजाने, शराब का सेवन न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई। कहा गया कि सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि वे स्वयंसेवकों का चयन कर उनके नाम थाना में जमा कराएं। दुर्गा मंदिर में सीसीटीवी और फायर सेफ्टी उपकरण लगाने समेत कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। वही पूजा पंडाल जाने वाले रास्ते का साफ सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करने की बात कही गई। मौके पर अवर निरीक्षक बिरसा बाड़ा एवं अरुण कुमार एएसआई सुरेश टुडू, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह मुखिया बलराम रजक सावित्री देवी पंसस विष्णु लाल सिंह एवं गीता देवी, पूर्व मुखिया राम लखन प्रसाद, पूर्व उप मुखिया विकास जैन, राजेश विश्वकर्मा, अंजनी त्रिपाठी, राजकुमार यादव, चितरंजन सिंह, सुधीर सिंह, मदन यादव, रामचंद्र नायक, मिथुन चंद्रवंशी, रोहित यादव, दुलाल प्रसाद, फिकरू साव, शंकर पासवान, राजकुमार डे, संजय डे आदि उपस्थित थे।




