हापुड़

हापुड़ में क्रीम फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

11 नमूने लेकर लैब भेजे, 10 अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ में मिलावटी क्रीम की फैक्ट्री पर लखनऊ मुख्यालय से आई स्पेशल टीम ने छापेमार कार्यवाही कर दी। हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में संचालित मिलावटी क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री देव फ्रेश मिक्स्ड क्रीम पर लखनऊ मुख्यालय से पहुंची विशेष टीम में शामिल सम्भल , सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों ने छापेमार कार्यवाही की है । फैक्ट्री में खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाली क्रीम तैयार की जा रही थी जिससे घी तैयार किया जाता है । स्थानीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं । जिसके बाद लखनऊ मुख्यालय की टीम ने संभल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी के राठी की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर क्रीम फैक्ट्री पर जांच और छापेमार कार्यवाही की है। छापेमारी के दौरान टीम ने क्रीम के सैंपल और मौके पर मौजूद सामग्री की जांच की , मिलावट की पुष्टि के लिए सैंपल सील किए जा रहे हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा । पाउडर और रिफाइंड से क्रीम , घी और दही बनाने का आरोप है ।

जानकारी के अनुसार , हापुड़ तहसील क्षेत्र के लोदीपुर गांव स्थित एक क्रीम फैक्ट्री पर बुधवार शाम कई गाड़ियों में पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही कर दी । संभल से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी के राठी और हापुड के सहायक आयुक्त खाद्य चंद्र शेखर मिश्रा के नेतृत्व में हापुड सम्भल और मुजफ्फरनगर के करीब 10 से अधिक अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री में तैयार और निर्माणाधीन उत्पादों की जांच पड़ताल की।इस दौरान अलग- अलग उत्पादों के नमूने लिए गए ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी के राठी ने बताया कि फैक्ट्री में दही, वनस्पति और पाउडर जैसी सामग्री से क्रीम तैयार की जा रही थी। जांच के दौरान कुछ सैंपल लिए गए हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button