लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च में गूंजी लोकतंत्र की आवाज
कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा की ओर से गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे से पैदल मार्च करते हुए खैरथल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया और चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बैठ गए और रामधुनी कर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए अपनी आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोच्च महत्व रखता है। मतदाता के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार जनता के बीच जागरूकता अभियान चला रही है।
बलराम यादव ने कहा कि “आज के दिन को जिला कांग्रेस कमेटी ‘काले दिवस’ के रूप में मना रही है।” उन्होंने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता आवश्यक है। जनता के वोट की रक्षा करना केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।
पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट बचाओ–देश बचाओ” और “लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम में किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक पवन खटाना टपूकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अजीज खान पूर्व जिला सचिव उस्मान खान प्रधान दयाराम गुर्जर एडवोकेट राम अवतार चौधरी नासिर हुसैन संजय गुर्जर दौलत नगर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद अर्जुन ठाकुर युसूफ एमपीएस शौकीन खान कपिल शर्मा मेहरदीन खान युसूफ खान शकील खान डेविड मर्दाने युधिष्ठिर यादव नरवीर यादव सिद्धांत शर्मा विनोद राजपूत पुष्पेंद्र राजपूत भूप सिंह मेघवाल मुसद्दीक हुसैन वसीम अकरम उत्सव भारद्वाज वीरपाल मेघवाल इकबाल आसिफ खोरी इसाक खान मौसम दिन मंडल अध्यक्ष समसू खान रवि सेन साहुन खान जाकिर हुसैन प्रेम प्रकाश नैना परवेज आलम तैयब खान रिंकू गुर्जर सुनील गुर्जर बक्सनंद भारती। सहित कांग्रेस पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



