संचारी रोगों से बचाव को लोगों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगरपालिका ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
गुरुवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप के निर्देशन में सफाई लिपिक मोहम्मद असलम के नेतृत्व में पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित छड़ियान टंकी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अपने आसपास साफ-सफाई रखना, गंदगी एवं जलभराव को रोकना तथा मच्छरों की रोकथाम करना जरूरी है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखकर संचारी रोगों के फैलाव को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया।


