बागपत

अश्वनी तोमर के 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता

उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता तोमर के पति एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अश्वनी तोमर का 52वां जन्मदिन सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर नेशनल प्रेस टाइम्स के बागपत प्रभारी सुरेंद्र मलानिया ने अश्वनी तोमर से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अश्वनी तोमर को उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें और वे सदैव स्वस्थ रहते हुए समाज एवं जनहित के कार्यों में अपना योगदान देते रहें।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों ने भी अश्वनी तोमर को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय माहौल में सभी ने मिलकर खुशियां साझा कीं।
अश्वनी तोमर ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्रेम और सहयोग इसी तरह आगे भी मिलता रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button