झुंझुनू

भामाशाह ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर की सूरजगढ़ बाईपास रोड़ पर स्थित टाटा एच एस मोटर्स के प्रोपराइटर कर्मवीर गजराज द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला सलाहकार सूबेदार राजवीर जाखड़ एवं चिड़ावा उपाध्यक्ष जयकिशन पायल  ने समाजसेवी गजराज का साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित सुरेश शर्मा उज्जैन ने भी लोकदेवता तेजाजी महाराज के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए तेजाजी महाराज को सबसे बड़ा गौरक्षक बताया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी कर्मवीर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button