शामली

ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन, श्रीराम के जयकारों से गूंजा हनुमान धाम

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने श्रीराम और लक्ष्मण का तिलक कर लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर आयोजित 57वें रामलीला महोत्सव में ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का वध के दृश्य पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का तिलक कर आशीर्वाद लिया।

विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि रामलीला के पात्रों के चरित्र से बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए, ताकि वे चरित्रवान बनकर परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकें।

रामलीला में राजा दशरथ के दरबार, चारों राजकुमारों की शिक्षा और गुरु विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा बाधा डालने के प्रसंगों का मंचन किया गया। गुरु विश्वामित्र के आग्रह और गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पर राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को उनके साथ वन जाने की अनुमति दी। वन में ताड़का के आक्रमण के बाद भगवान श्रीराम ने उसका वध कर दिया। ताड़का वध का दृश्य विमान के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

ताड़का की भूमिका सतीश रब्बान, राजा दशरथ की रवि पाठक, गुरु विश्वामित्र की निशांत भागवत पाठक और गुरु वशिष्ठ की भूमिका राधेश्याम मित्तल ने निभाई। श्रीराम के रूप में आकाश धीमान, लक्ष्मण के रूप में उज्ज्वल नामदेव, भरत के रूप में आर्यवंश भारद्वाज और शत्रुघ्न के रूप में गोल्डी राणा ने अभिनय किया। इस अवसर पर प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, पुनीत द्विवेदी, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, उत्तम नामदेव, वंश नामदेव, आदेश शर्मा, लाल सिंह लचक, संजीव वर्मा, रमेश धीमान, डॉ. अनुराग शर्मा और लोकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button