साहेबगंज

भाषा व्यक्ति की पहली पहचान होती है,डॉ.प्रमोद कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही व्याख्यान माला के तीसरे दिन महाविद्यालय के नंदन भवन में अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार का व्याख्यान आयोजित किया गया।उन्होंने भाषा की महत्ता विषय पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।आगे अपने व्याख्यान में डॉ.प्रमोद कुमार ने कहा कि अंग्रेजी भाषा की पहचान केवल एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में ही नहीं, बल्कि विश्व की सर्वाधिक व्यापक एवं सर्वग्राही भाषाओं में से एक के रूप में भी है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने संवाद,लेखनी एवं विचार-विमर्श में समृद्ध और प्रभावी भाषा का प्रयोग करना चाहिए,क्योंकि भाषा किसी भी व्यक्ति की पहली पहचान होती है।कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रंजीत कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता डॉ.प्रमोद कुमार का पारंपरिक रूप से शॉल एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने व्याख्यान माला में अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ.प्रमोद कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साहिबगंज महाविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के महत्व एवं उसके दूरगामी प्रभावों से अवगत कराया।उन्होंने छात्र- छात्राओं को कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने रचनात्मक सुझाव देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.मरियम हेंब्रम,सहायक प्राध्यापक डॉ.सेमी विक्टर मरांडी,सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार चौधरी तथा डॉ.संजीव कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।वही कार्यक्रम का मंच संचालन पीजी सेमेस्टर-4 के छात्र सिमोन हेंब्रम ने किया।व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने भाषा के महत्व, उसके प्रभावी प्रयोग तथा व्यक्तित्व निर्माण में उसकी भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button