साहेबगंज

झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में स्वर्गीय रुपी सोरेन जी का मनाया गया शोक सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में झामुमो के केंद्रिय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन का शोक सभा नम आंखों के साथ मनाई गई।सर्व प्रथम उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया।इसके बाद स्वर्गीय रूपी सोरेन के पुष्प चित्र पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम,जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू,प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो नजरुल इस्लाम, संगठन सचिव छवि हेंब्रम,लुखीराम हेंब्रम,सुनीराम हांसदा पुसा टुडू सहित अन्य ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया।वही मौके पर प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, जिप सदस्य जेठा मुर्मू,अब्दुल मजीद,एजाज अंसारी,गुंजन सिंघानिया,जिसू मरांडी,रमेश मुर्मू,समदा सोरेन,सुनील सोरेन, सुरय हांसदा महिला नेत्री सुनिता टुडू मोनिका सोरेन सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button