बुलंदशहर

एन एच एम संविदा कर्मियों का सी एम ओ कार्यालय पर हुआ जोरदार धरना प्रदर्शन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद बुलंदशहर के नेतृत्व में समान कार्य समान वेतन और नियमितिकरण की मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का आवाहन संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया था।
धरने पर बैठे तमाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पंद्रह बीस वर्षों से संविदा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ के रूप में काम करते आ रहे हैं। कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौर में अपने और अपने परिजनों के जीवन की परवाह किए बिना प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में अहम् भूमिका निभाई। वर्तमान समय में भी टीकाकरण मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन संचारी गैर संचारी रोग उन्मूलन अभियान जिला स्तर से ब्लाक स्तर तक प्रबंधकीय कार्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफलता पूर्वक किर्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होने बताया कि संगठन की दो प्रमुख मांगों नियमितिकरण और समान कार्य समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि की मांग मुख्यमंत्री से पत्रक द्वारा की गई है।
उन्होने कहा कि यदि मांगों पर विचार कर पूरा नहीं किया गया तो 12अक्टूबर से लखनऊ में तमाम प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर बाध्य होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की जिम्मेदारी सरकार पर होगी इस अवसर पर अनेक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने की घोषणा की।
डीपीएम हरिप्रसाद , डॉ विनीत त्यागी डॉ तहसीन रज़ा संदीप राघव, डॉ संतोष डॉ योगेश डॉ विनीत डॉ पुष्पेन्द्र आदि सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button