खैरथल

खैरथल-तिजारा जिला परिषद सदस्य चुनाव की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से होगी प्रारंभ

नाम निर्देशन पत्र 23 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक किए जा सकेंगे प्रस्तुत, 26 अक्टूबर को होगा चुनाव चिह्नों का आवंटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज आम चुनाव, 2026 के तहत तृतीय चरण में जिला परिषद सदस्यों के आम चुनाव की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी। इसके तहत खैरथल-तिजारा सहित प्रदेश की 16 जिला परिषदों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सार्वजनिक अवकाश के दिन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे तथा 23 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय निर्धारित तिथियों एवं समय का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button