जामताड़ा

संकुल संसाधन केंद्र कठबरारी में रसोइयों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  जामताड़ा : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण  योजना के प्रभावी संचालन एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से शनिवार को करमाटांड प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र कठबरारी में संकुल अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए एक दिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआरपी राजेश कुमार गुप्ता ने रसोइयों को मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा योजना के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रशिक्षण का उद्देश्य रसोइयों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को और बेहतर बनाना था।इस अवसर पर संकुल के विद्यालय के रसोइया और विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण में संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के रसोइयों ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button