बरेली
नेताजी की पुण्यतिथि पर यूथ ब्रिगेड ने गरीब बच्चों में बांटे फल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी विचारधारा के पुरोधा मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड ने झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में गरीब बच्चों और जरूरतमंद परिवारों में फल वितरित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के निर्देश पर आयोजित हुआ।
यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा – नेताजी का जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके बताए रास्ते पर चलकर जरूरतमंदों की मदद की जाए।इस मौके पर संजय मेवाती, शमी खान, सचिन यादव, श्याम शुक्ला, शोभित, ललित मोहन सक्सेना, राहुल यादव मौजूद रहे।



