गोड्डा

श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने मजदूरों को किया जागरूक

मंगलवार को लगेगा श्रम कार्ड कैंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर के समीप मजदूरों को देखकर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार उनके बीच पहुंचे और श्रम कार्ड के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मजदूरों का अब तक श्रम कार्ड नहीं बना है, उनके लिए आगामी मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से कैंप में पहुंचकर श्रम कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण पांडेय भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button