गोड्डा

रजौन मोड़ बिसाहा में 5001 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी, मंत्री पुत्र रजनीश यादव और थाना प्रभारी कृष्णा साह हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। माँ वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति, रजौन मोड़ बिसाहा की ओर से शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 5001 कन्याओं ने भाग लिया। धार्मिक आस्था और उत्साह से ओतप्रोत इस यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कलश शोभायात्रा में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी, मंत्री पुत्र रजनीश यादव एवं पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा साह शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और भक्तों ने सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर यजमान अंगद यादव सपत्नीक, राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, बिसाहा मुखिया अनिता देवी, नकुल राय, रामदेव यादव, गणेश मंडल, महेश डागरी, महेंद्र वैद्य, बिपिन यादव, सुमन कापरी सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button