बरेली

मुख्यमंत्री के स्वागत में चमकीं सड़कें, बाकी जनता के हिस्से में गड्ढे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन से पहले शहर में सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेज हो गया है। जिन मार्गों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना है, वहां मरम्मत कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर कोहाड़ापीर से धर्मकांटा रोड की हालत जस की तस बनी हुई है।

कोहाड़ापीर से धर्मकांटा रोड पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गड्ढों के कारण जाम की स्थिति भी बनती है।

बताया जा रहा है कि इस मार्ग के किनारे 33 केवी का बिजली उपकेंद्र भी स्थित है। जलभराव के दौरान सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है।

क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य चल रहा है, लेकिन अस्थायी मरम्मत न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि यदि वीआईपी दौरे पर सड़कों की मरम्मत रातोंरात हो सकती है तो आम जनता की शिकायतों पर भी समय से कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल कोहाड़ापीर-धर्मकांटा रोड पर आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए अस्थायी मरम्मत की मांग की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button