बरेली

विद्यावर्ल्ड स्कूल का वॉलीबॉल टूर्नामेंट पर कब्जा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली / रिठौरा। खंडेलवाल कॉलेज बरेली में चल रही स्व. कमला देवी मेमोरियल तृतीय बालक एवं बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल सोबती पब्लिक स्कूल और विद्या वर्ल्ड स्कूल के बीच हुआ, जिसमें विद्या वर्ल्ड ने 25-22 और 25-18 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सेक्रेड हार्ट टीपी नगर और पुलिस मॉडर्न नकटिया के बीच हुआ, जिसमें सेक्रेड हार्ट टीपी नगर ने 25-21 और 25-23 से जीत हासिल की।

बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट नैनीताल और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच मैच हुआ, जिसमें सेक्रेड हार्ट नैनीताल ने 25-23 और 25-18 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग का फाइनल विद्या वर्ल्ड और सेक्रेड हार्ट टीपी नगर के बीच खेला गया, जिसमें विद्या वर्ल्ड ने 25-23 और 25-24 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में कॉलेज के चेयरमैन गिरधर गोपाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह, हेड ऑफ आउटरीच अल्पना जोशी और प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूरी प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी अभिनव सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button