बालाघाट

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन से मिले भाजपा नेता अजय सुखदेव

सिवनी स्थित निवास पर की सौजन्य भेंट, मोहित राणा और जितेन्द्र गौतम भी रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बालाघाट। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन से भाजपा नेता अजय सुखदेव ने विगत दिवस सिवनी स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मोहित राणा और जितेन्द्र गौतम भी मौजूद रहे। तीनों ने डॉ. बिसेन को नई संवैधानिक जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान डॉ. बिसेन के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के अनुभवों के साथ विभिन्न सामाजिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. बिसेन ने अपने अनुभव साझा किए और उपस्थित लोगों से संवाद किया।

भाजपा नेता अजय सुखदेव ने कहा कि डॉ. बिसेन का लंबा सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन अपनी अनुभवशीलता के साथ राज्यपाल पद की संवैधानिक जिम्मेदारियों का गरिमापूर्ण ढंग से निर्वहन करेंगे।

भाजपा नेताओं ने डॉ. बिसेन के स्वस्थ जीवन और सफल, गरिमामय एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button