बरेली

‘जय जय जय दुर्गे  माता भवानी’ सुन भक्ति में झूमे श्रोता

एसआरएमएस रिद्धिमा में गायन प्रस्तुति ‘त्वमेव माता’ में गुरुओं के साथ विद्यार्थियों की संगत

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली :  एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (18 अक्टूबर 2026) शाम गायन प्रस्तुति ‘त्वमेव माता’ का आयोजन हुआ। इसमें रिद्धिमा के गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थी अंशुमा अग्रवाल, गीतू अरोरा, मानसी टंडन, नीलम, अशोक आनंद, शिप्रा पाठक, अक्षिता, वंश तिवारी ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और भजन, गजल और फिल्मी गीतों को अपने सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां हासिल कीं। गायन के विद्यार्थियों ने स्केल बी पर बंदिश ‘दुर्गे महारानी’ भजन से कार्यक्रम का आरंभ किया। विद्यार्थी अंशुमा अग्रवाल ने गजल ‘कभी किसी को मुकमल जहां नहीं मिलता’ को अपने स्वरों से सजाया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने बंदिश ‘जय जय जय दुर्गे माता भवानी’ प्रस्तुत की। विद्यार्थी श्रेया ने गजल ‘अबके हम बिछड़े’ को अपनी आवाज देकर प्रख्यात गजल गायक मेहंदी हसन की याद ताजा की। गायन गुरु प्रियंका ग्वाल ने ‘भीनी भीनी भूराई’ को अपने स्वरों से सजाया। गायन के विद्यार्थियों ने स्केल सी पर ‘माता काली’ का भजन प्रस्तुत किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा ने ‘भवानी दायनी’ को अपने आवाज में गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायन प्रस्तुति ‘त्वमेव माता’ में इंस्ट्रूमेंट गुरु सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंदर सिंह (परकशन), दीपकांत जौहरी और अमर नाथ (तबला), विशेष सिंह (गिटार), अनुग्रह सिंह (ड्रम्स), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), पवन  भारद्वाज (हारमोनियम), डेरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड), ध्रुव त्रिपाठी  (सारंगी), सीमा (सितार) ने भी अपने वाद्ययंत्रों के साथ संगत दी। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आदित्य मूर्ति, आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता, सुभाष मेहरा, डा. एमएस बुटोला, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा. अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीता शर्मा सहित शहर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button