साहेबगंज

किसान समृद्धि योजना,कृषि ऋण माफी योजना एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा

कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि आत्मा,उद्यान एवं मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में किसान समृद्धि योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय- सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2026 तक किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत जिले में 407 किसानों का लक्ष्य निर्धारित है,जबकि 943 किसानों का पंजीकरण किया गया है।इनमें से 807 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है तथा 136 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है।कुल 614 मामलों में अनुमोदन किया गया है।योजना के तहत 407 कार्यादेश निर्गत किए गए हैं,जिनमें से 391 सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं तथा 382 का सत्यापन पूर्ण हो गया है।उपायुक्त ने शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने तथा योजना का लाभ पात्र किसानों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।जिले में कुल 20,094 ऋणी किसानों में से 13,760 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण किया गया है।इस प्रकार ई-केवाईसी की प्रगति 68 प्रतिशत है,जबकि 6,334 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है। प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा में बरहरवा में 88 प्रतिशत,मंडरो में 80 प्रतिशत तथा उधवा में 79 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण पाया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए ई-केवाईसी की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।जिले में कुल  6,61,569 भूखंडों में से 3,09,803 भूखंडों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया है,जो कुल लक्ष्य का 46.83 प्रतिशत है।इनमें से1,83,418 सर्वेक्षणों का अनुमोदन किया जा चुका है।प्रखंडवार उपलब्धियों में उधवा में 69.07 प्रतिशत तथा पतना में 55.54 प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हुआ है।उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा सर्वेक्षण एवं अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने,प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें,ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिला उद्यान पदाधिकारी सहित एटीएम एवं बीटीएम उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button