बरेली

थाने में खड़ी 34 बाइकों की नीलामी, 1.54 लाख में बिकीं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। थाना परिसर में लंबे समय से खड़ी 34 पुरानी मोटरसाइकिलों की नीलामी नायब तहसीलदार, सीओ और थाना प्रभारी की देखरेख में कराई गई। नीलामी 60 हजार से शुरू होकर 1 लाख 54 हजार 700 रुपये में पूरी हुई।
नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया, सीओ हाईवे देवेश सिंह और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। 27 कबाड़ कारोबारियों ने बोली में हिस्सा लिया। अंतिम बोली एसके ट्रेडर्स के स्वामी मो. अहमद के नाम छूटी।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी वाहन धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए थे। इस दौरान लेखपाल आदित्य गंगवार सहित अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button