बरेली

फर्जी मार्कशीट व नकली मोहर बनाकर ठगी करने वाला एजुकेशन सेंटर संचालक गिरफ्तार

21 मार्कशीट बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी मार्कशीट, कूटरचित दस्तावेज और नकली मोहर बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पंजाब के संगरूर निवासी राहुल सिंह ने थाना बारादरी की ई-मेल पर शिकायत की थी कि बीए में प्रवेश दिलाने के नाम पर प्रदीप कुमार ने उनसे 50 हजार रुपये लिए और तीन वर्ष की बीए की फर्जी मार्कशीट छह माह में बनाकर भेज दी। जांच में मार्कशीट जाली निकली। पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। मोबाइल की CDR से आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार गंगवार पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह, निवासी मकान नं0 के-57, आनंद विहार आशापुरम, थाना बारादरी के रूप में हुई।
22 अक्टूबर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवेन्द्र सिंह भदौरिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर वंश अस्पताल के पीछे रेलवे ग्राउंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में विभिन्न विश्वविद्यालयों की 21 मार्कशीट, 06 प्रमाण पत्र, 11 अलग-अलग नामों की मोहर, 02 मोबाइल फोन, 01 इंकपैड, 8,970 रुपये नकद और एक स्कूटी TVS जुपिटर बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा – आरोपी DESTINY EDUCATION CENTRE (REGD), बरेली का सेंटर चलाता है। आरोपी ने महर्षि दयानंद वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रमाण पत्र व मार्कशीट भी गलत तरीके से प्राप्त कराकर बिक्री करना स्वीकार किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button