शामली

कांधला में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, 67.25 प्रतिशत मतदान

690 मतदाताओं में से 464 ने किया मताधिकार का प्रयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला, शामली। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के तहत शुक्रवार को कांधला नगर पालिका स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। केंद्र पर पंजीकृत 690 मतदाताओं में से 464 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत करीब 67.25 रहा।
मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी मतदान केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा नेता डॉ. रश्मिकांत जैन ने करीब 80 प्रतिशत मतदान होने की बात कही, जबकि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार केंद्र पर 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button