खैरथल
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम का रैंडमाइजेशन 28 अक्टूबर को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में होने वाले निर्वाचन के लिए ईवीएम का रैंडमाइजेशन बुधवार, 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा। वहीं, ईवीएम आवंटन का कार्य 29 एवं 30 अक्टूबर को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में किया जाएगा तथा तिजारा एवं किशनगढ़ बास पंचायत समिति हेतु ईवीएम कमीशनिंग का कार्य 29 से किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ईवीएम रैंडमाइजेशन एवं कमीशनिंग हेतु ईवीएम आवंटन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहेंगे।


