गोड्डा

वन विभाग की नाक के नीचे से सागवान के दो हरे-भरे पेड़ गायब

 देवडांड थाना क्षेत्र में पेड़ कटाई की घटना

 पीपर जोरिया और नंदू पहाड़ी के बीच सड़क किनारे हुई चोरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिले में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। देवडांड थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े सागवान के दो कीमती पेड़ों को काटकर गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना पीपर जोरिया और नंदू पहाड़ी के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े सागवान के दो हरे-भरे पेड़ों को निशाना बनाया। चोरों ने पेड़ों को काटकर लकड़ी के बड़े हिस्सों को मौके से हटा दिया। घटना के बाद इलाके में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।बताया जा रहा है कि संबंधित पेड़ वन विभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में स्थित थे। ऐसे में सड़क किनारे से दो कीमती पेड़ों की कटाई और लकड़ी का गायब होना वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि आखिर रात के अंधेरे में पेड़ों की कटाई और लकड़ी की ढुलाई कैसे हुई? क्या इलाके में वन विभाग की नियमित गश्त की जा रही है? हालांकि, इस मामले में वन विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि और आरोपियों की पहचान का इंतजार है। अब देखना होगा कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button