
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। हिंदू जागरण मंच में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार फौजी को प्रांत में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरिपाल सिंह को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रविवार को नगर अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार के आवास पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अरुण फौजी को भी नई जिम्मेदारी पर बधाई दी गई।
इस दौरान चंद्रपाल पटेल, इंद्रपाल सक्सेना, प्रदीप राठौर, राकेश सक्सेना, सुनील भास्कर, उदय कश्यप, राजू यादव, मोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



