भरत पुर

वैर-भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र में आज होगा मतदान, 269 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान की तैयारियां पूरी, 38 वार्डों में चुने जाएंगे सदस्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

वैर (भरतपुर)। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत मंगलवार, 3 नवंबर को वैर एवं भुसावर पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैर एवं भुसावर पंचायत समितियों के कुल 38 वार्डों में सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों में छह-छह वार्ड निर्धारित हैं।

वैर पंचायत समिति में 94,226 मतदाता

वैर पंचायत समिति के 19 वार्डों में कुल 94 हजार 226 मतदाता हैं। इनमें 50 हजार 439 पुरुष एवं 43 हजार 787 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान के लिए 99 केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 117 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 16 और कांग्रेस के 16 प्रत्याशी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। वैर पंचायत समिति का प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

भुसावर में 98,190 मतदाता

भुसावर पंचायत समिति के 19 वार्डों में कुल 98 हजार 190 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 52 हजार 633 पुरुष एवं 45 हजार 557 महिला मतदाता हैं। यहां पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान को लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की निगाहें मतदाताओं पर टिकी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button