बरेली

कार्तिक मेला श्रीरामगंगा चौबारी का आयोजन 21 नवम्बर से 28 नवम्बर तक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : उपजिला मजिस्ट्रेट/ मेल मजिस्ट्रेट सदर ,बरेली ने बताया कि गत वर्षों की भांति वर्ष 2026 कार्तिक मेला श्रीरामगंगा चौबारी का आयोजन ग्राम चौबारी स्थित रामगंगा नदी के किनारे किया जाता है, जिसके अनुक्रम में दिनांक 20.11.26 से 28. 11.26 तक कार्तिक मेला रामगंगा चौबारी-2026 का आयोजन किया जायेगा। मेले का प्रबन्धन ग्राम चौबारी के व्यक्तियों द्वारा प्रबन्ध कमेटी गठित करके किया जाता है। गत वर्षों की भांति प्रबन्ध कमेटी में शामिल होने हेतु इच्छुक व्यक्ति को आमन्त्रित किया जाता है।
अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कार्तिक मेला श्रीरामगंगा चौबारी वर्ष 2026 के आयोजन एवं प्रबन्धन हेतु इच्छुक व्यक्ति दिनांक 12.11.26 को दोपहर 12:00 बजे अधोहस्ताक्षरी के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार ही प्रबन्ध समिति का गठन किया जायेगा। प्रबन्धन समिति को मेला सम्बन्धी समस्त धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में नायब तहसीलदार, चौबारी / तहसीलदार, सदर बरेली या अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क कर सकते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button