मथुरा

मथुरा में विधिक सेमिनार का दीप जलाकर शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सिविल लॉयर्स फोरम के तत्वावधान में धौली प्याऊ स्थित होटल में आयोजित विधिक सेमिनार हुई। इसमें वक्ताओं ने न्याय सबका अधिकार, मिलना जरूरी विषय पर विचार व्यक्त किए। सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति राजीव भारती, विशिष्ट अतिथि जिला जज विकास कुमार और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सेमिनार में न्यायिक अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्याय की सुलभता, समानता तथा आमजन के विधिक अधिकारों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि न्याय केवल संवैधानिक व्यवस्था नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। न्यायिक प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने के साथ लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और सचिव मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन फोरम के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी और सचिव विजयेन्द्र वैदिक ने किया। अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शर्मा ने अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर रमेश शर्मा, अजय शर्मा, संकल्प शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल सहित फोरम के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button