पाकुड़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

District Election Officer inspected polling stations; issued instructions to expedite the verification of the electoral roll.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने महेशपुर एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रहे होम-टू-रोल वेरिफिकेशन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज विवरणों के सत्यापन, प्रपत्रों की शुद्धता एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करें तथा प्रपत्रों की सुपर चेकिंग के माध्यम से शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर मतदाता पहचान पत्र, फॉर्म-6 एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए 12 नवंबर तक संचालित होम-टू-रोल विजिट अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को जागरूक किया जाए। नोटिस प्राप्त नागरिकों से भी निर्धारित समय सीमा में आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, गंभीरता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button