कोदवाडीह मोड़ पर नावाडीह पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर दो घंटे तक चली जांच, दर्जनों वाहन चालकों को दी गई हिदायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण तथा यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को नावाडीह थाना पुलिस की ओर से कोदवाडीह मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अनिल लिंडा के नेतृत्व में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी ली। नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों को आवश्यक हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, अपराध नियंत्रण करना और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। नावाडीह पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।




