ललितपुर

छह दिसंबर को लखनऊ में बसपा रचेगी नया इतिहास, महारैली में उमड़ेगा जनसैलाब : रविकांत मौर्य

रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

ललितपुर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान, बसपा जिला कार्यालय में हुई बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से आगामी 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल महारैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध एड. की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य ने कहा कि अब समय आ गया है जब बहुजन समाज पार्टी अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 2026 को बसपा लखनऊ में इतिहास रचने जा रही है। इस अवसर पर आयोजित विशाल महारैली को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं बहन कु.मायावती संबोधित करेंगी। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ रैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि ललितपुर जनपद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि महारैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके। जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध एड. सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस, ट्रेन, कार एवं अन्य उपलब्ध यातायात साधनों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लोग 6 दिसंबर को लखनऊ के गोमती नगर स्थित बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पहुंचें। बैठक में रैली की सफलता के लिए आपसी समन्वय, जनसंपर्क और व्यापक जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध एड., जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद फैयाज, रघुनाथ अहिरवार, मंडल प्रभारी दीपक कुमार टिकरा, मंडल प्रभारी राम सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष छोटेलाल प्रजापति, जिला महासचिव संजय चौधरी, जिला सचिव कल्याण पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू यादव, जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौतम, बीवीएफ संयोजक केहर सिंह गौतम, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, ताशुराम अहिरवार, बृजेश अहिरवार एवं प्रेम नारायण पाल, गगन बिहारी एडवोकेट, भाईचारा संयोजक राकेश कुशवाहा एवं संतोष अहिरवार, विधानसभा अध्यक्ष ललितपुर राम भगत अहिरवार, विधानसभा अध्यक्ष महरौनी सरमन लाल बर्रापुर, जिला सचिव हीरालाल पाल, कोषाध्यक्ष सहसंयोजक, पूर्व जिला अध्यक्ष देहरा महरवार, चंद्रभान सिंह बेसरा, कपितलवर, अमन संतोष, एडवोकेट अजय विक्रम, सौजना, खुशीलाल कुशवाहा, खुशीराम निराला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button