पाकुड़

पाकुड़ में पांच मेधा मिल्क पार्लर का शुभारंभ, सखी मंडल की महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

Five Medha Milk Parlours inaugurated in Pakur; women from 'Sakhi Mandals' (self-help groups) to gain self-employment opportunities.

  1. नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
    पाकुड़। महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, JSLPS और झारखंड मिल्क फेडरेशन (मेधा डेयरी) के संयुक्त प्रयास से पाकुड़ जिले में पांच मेधा मिल्क पार्लर का शुभारंभ किया गया। इन पार्लरों का संचालन सखी मंडल की दीदियों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि मेधा मिल्क पार्लर के माध्यम से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं महिलाओं की आय में वृद्धि और ग्रामीण उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button