ललितपुर

धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

श्रद्धालुओं ने अर्पित किए छप्पन भोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। दीपावली के बाद जिले भर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व भक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाया। मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं श्रीकृष्णा बलराम दूध डेयरी परिवार द्वारा भगवान गोवर्धन पर्वत एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर भगवान कृष्ण, बलराम और गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। गांवों में लोगों ने गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए सुख-समृद्धि और वर्षा की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लिया। गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने इसे सामूहिक एकता और भक्ति का पर्व बताया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, मातेभूरा, दीवान, आसाराम ग्वाला, कप्तान सिंह, श्रीकृष्णा बलराम डेरी संचालक संग्राम सिंह ग्वाला, संजय ग्वाला, मूलचंद, बनवारी ग्वाला, दशरथ ग्वाला, भागीरथ ग्वाला, प्रवीण ग्वाला, नारायण पहलवान, पूर्व पार्षद प्रेम नारायण ग्वाला, कन्हैया ग्वाला, लच्छू दादा, राम सिंह पहलवान, मुन्ना ग्वाला, परमानंद ग्वाला, विक्रम ग्वाला सहित अनेक मोहल्ले वासियों ने गोवर्धन पर्वत के परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button