साहेबगंज
श्रीधर गांव में 22 हाथ वाली मां काली के दर्शन कर बजरंगी प्रसाद यादव ने लिया आशीर्वाद
भवैया गान का किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उधवा प्रखंड के श्रीधर गांव में आयोजित मां काली पूजा महोत्सव में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 22 हाथ वाली मां काली की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा का दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके उपरांत बजरंगी प्रसाद यादव ने पूजा समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक भवैया गान कार्यक्रम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान मधुर भवैया गीतों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर नजर आया।इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि मां काली के दिव्य दर्शन कर उन्हें असीम शांति और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि भवैया गान झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने मां काली से प्रार्थना करते हुए कहा कि माता रानी की कृपा जिले,राज्य और देशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख,शांति,खुशहाली और समृद्धि आए।वही मौके पर भाजपा नेता पंकज घोष,कृष्णा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



