रांची
निशा भगत मौत मामले की सीबीआई जांच में सभी आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल हो – विजय शंकर नायक
All allegations in the Nisha Bhagat death case must be examined impartially through a CBI investigation – Vijay Shankar Nayak

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सीबीआई जांच के निर्देश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और मामले से जुड़े सभी आरोपों एवं संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल की जानी चाहिए। नायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी निशा भगत की मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाकर आदिवासी समाज की भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि निशा भगत द्वारा फेसबुक लाइव में व्यक्त की गई परेशानियों, कथित प्रताड़ना और भाजपा-आरएसएस से जुड़े लोगों पर लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।



