जामताड़ा

जामताड़ा में ठंड भगाने के दौरान अंगीठी की आग से झुलसकर 70 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

परिवार में छाया मातम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​
जामताड़ा : विद्यासागर थाना क्षेत्र के सकलपुर गांव में ठंड से बचने के लिए अंगीठी (बोरसी) ताप रही लगभग 70 वर्षीय वृद्ध महिला की अचानक आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान केदार मंडल की पत्नी के रूप में हुई है।
​घटना रात्रि करीब 11:00 बजे की है। रोज की तरह मृत महिला अपने कमरे में अंगीठी जलाकर ठंड से राहत ले रही थी। इसी दौरान अचानक आग ने उनके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। उस समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। जब परिजनों की नींद खुली और उन्होंने मां की स्थिति देखी, तो उनके होश उड़ गए।
​घटना की जानकारी मिलते ही पुत्रों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल से शव को घर लाने के बाद स्थानीय रीति-रिवाज के साथ उनका दाह-संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने को भी दे दी गई है। ​इस आकस्मिक और दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार में मातम और गहरा सन्नाटा पसर गया है। मां की इस प्रकार हुई अकाल मौत से बेटा कालीचरण मंडल गहरे सदमे में है और रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रहा है। इस दुर्घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button