सिंगरौली

वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक

दिल्ली कार्यक्रम में भागीदारी की बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने की। इसमें नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के कार्यक्रम में सिंगरौली शहर से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कार्यक्रम में एकजुट होकर पहुंचने तथा इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। इस दौरान अभियान की तैयारियों और शहर से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। बैठक में भी कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button