पाकुड़

18 नवंबर को होगी हेमन्त 2.0 (झारखण्ड ) कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

A cabinet meeting of the Hemant 2.0 (Jharkhand) government will be held on November 18; several key proposals may receive approval.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड मंत्रिपरिषद् की बैठक 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को अपराह्न 3 बजे आयोजित होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। आगामी कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की सम्भावना है। विभिन्न विभागों की ओर से तैयार प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति के लिए पेश किया जा सकता है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर राज्य के विभिन्न वर्गों की नजर रहेगी। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही सम्भावित फैसलों की स्पष्ट तस्वीर सामने आयेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button