साहेबगंज
रूपसपुर पंचायत के गांवों में पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम
ग्रामीणों से की मुलाकात,सुनीं समस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत रूपसपुर पंचायत में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने क्षेत्र का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने पंचायत के जलालपुर,मटाँग, रूपसपुर,नुरई और करेला गांवों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने गांव के लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनका हालचाल जाना तथा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा।लोगों ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं,स्थानीय विकास कार्यों तथा अन्य जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत की जाएगी तथा जल्द से जल्द आवश्यक पहल की जाएगी।इस अवसर पर आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिलना और उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी पुरानी आदत रही है।उन्होंने कहा जब भी मैं रांची से अपने पैतृक आवास लौटता हूं,तो मेरी कोशिश रहती है कि क्षेत्र के लोगों के बीच जाऊं,उनसे मुलाकात करूं और उनका हालचाल जानूं।इसी परंपरा के तहत गुरुवार को मैं रूपसपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचा हूं।यहां के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानने और समझने का अवसर मिला।उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों ने मुलाकात के दौरान कुछ समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।इन समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से वार्तालाप किया जाएगा,ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान हो सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनके निदान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।वही मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,मुरसलीन खान,हजरत,अहदक,कारुन शेख,जहांगीर, नबीद अंजुम,नेहाल अख्तर,शारिक रब्बानी,शमीम मंसूरी, कालू,मतीउर अंसारी,शाकीर शेख,नईम शेख,अफसर शेख,बेल्टू शेख,तोफिकुल शेख,गोपी शेख,आलमगीर, खाबीर शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



