
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व तंबाकू सेवन के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने कोटपा अधिनियम की धारा 6(बी) के तहत 6 लोगों के चालान कर कुल 1200 रुपये जुर्माना वसूला।
अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन व बिक्री के नियमों की जानकारी दी गई और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक अनुसंधान अधिकारी एवं तंबाकू नियंत्रण अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में सचल दल ने कार्रवाई की। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी अजय आनंद, बिहारीपुर पुलिस टीम से रोहित तोमर व मुख्य आरक्षी प्रवेंद्र, सलाहकार सुमित, दीपक कुमार (डीईओ) व अरविंद कुमार (डीईओ) मौजूद रहे।
जिन पर कार्रवाई हुई –
अशोक कुमार (किशोर बाजार), विश्वजीत (बिहारीपुर सिविल लाइंस), पिरामिड प्रतिष्ठान (सिविल लाइंस), मो. रोहन (बिहारीपुर), निहाल (करोल बिहारीपुर), सुनील (आजमनगर) – प्रत्येक पर 200 रुपये जुर्माना।



